Tuesday, 3 April 2018

'OMG: अंतरिक्ष में होने लगी सब्जियों की खेती'

astronauts-have-grown-cabbage-on-the-international-space-station

जब कभी आप सब्जी के बाजार में जाते होंगे तो दुकानदार को कहते हुआ सुना होगा ये चीन की गोभी है, ये अमेरिका की लौकी है। वो दिन दूर नहीं जब दुकानदारों को कहते सुनेंगे ये आसमान में उगाई गई सब्जी है। ये बातें आपको हजम नहीं हो रही होगी, लेकिन ये सच हो सकता है। अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में  बंदगोभी उगाई। नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक  गोभी उगाई।


अंतरिक्ष केन्द्र के अंतरिक्ष यात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा।


यह अंतरिक्ष केन्द्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल होगी अैर पहली चीनी गोभी। चीनी गोभी का चुनाव अनेक पत्तेदार सब्जियों के आकलन के बाद किया गया। नासा के मुताबिक उसके जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे गए थे। इनमें से तोक्यो बेकाना चुना गया।


सिर्फ जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं महा औघड़-दानी शिव



ord-shiv-pleases-with-jalabhishekam

सिर्फ जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं महा औघड़-दानी शिव


भगवान शिव, देवों के देव हैं, भोले भंडारी हैं, जो सब के भंडार भरते हैं। शिवलिंग पर मात्र जल चढ़ाने से ही औघड़दानी प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर उनके पूजन से विशेष फल की प्राप्ति होती है क्योंकि शिवरात्रि वह रात्रि है, जिसका शिवतत्त्व से घनिष्ठ संबंध है। 


भगवान शिव की अति प्रिय रात्रि को शिवरात्रि कहा जाता है।फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि शिव को यदि सच्चे मन से याद कर लिया जाए तो वह प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी पूजा में भी ज्यादा आडंबर की जरूरत नहीं होती। ये केवल जलाभिषेक, बिल्वपत्रों को चढ़ाने और रात्रि भर इनका जागरण करने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार दो दिन पड़ने वाले महाशिवरात्रि का पर्व स्वार्थ सिद्ध एवं सिद्ध योग पड़ने से खास होगा। 


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 24 फरवरी की रात्रि साढ़े नौ बजे प्रारंभ होगी, जो 25 फरवरी को रात्रि सवा नौ बजे तक रहेगी। महाशिवरात्रि का पर्व रात्रि व्यापिनी होने पर विशेष माना जाता है। ऐसे में 25 फरवरी की रात्रि में चतुर्दशी तिथि न होने से 24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व शास्त्र सम्मत रहेगा। 

खुशखबरीः 70 रुपये में 200 किमी जायेगी टाटा की ये कार!

tata-to-introduce-new-car-200-km-in-70-rs


खुशखबरीः 70 रुपये में 200 किमी जायेगी टाटा की ये कार!


आपने डीजल, पेट्रोल और गैसोलीन से चलने वाली गाड़ियां देखी और चलाई होंगी। फ्यूचर कारों में तो अब पानी, बैटरी और हाइड्रोजन से चलने वाली कारें भी मार्केट में आने वाली हैं। ऐसे में टाटा ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हवा से चलने वाली कार को आने वाले समय में लॉन्च करने का प्लान बनाया है। टाटा एयरपॉड प्रोजेक्ट पर मोटर डेवलपमेंट इंटरनेशनल (एमडीआई) के साथ मिलकर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले 3 सालों में टाटा इस प्रोजेक्ट को बाजार में लेकर आ सकता है। 


टाटा मोटर्स के एडवांस और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के हैड डॉ. टिम लेवर्टन ने बताया कि कंपनी अभी तक इस प्रोजेक्ट के इंडस्ट्रियलाइजेशन प्वाइंट तक नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में टामो नाम का ब्रांड बनाया है।


ये कारें बाकी कारों के मुकाबले काफी हल्की होंगी (907केजी के अंदर) और एल्युमीनियम फ्रेम की बनेंगी। ये कार महज 70 रुपए में 200 किलोमीटर तक चलेगी जो काफी किफायती होगा। बता दें कि कार की स्पीड, कीमत और बाकी जानकारी पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 10 बैंकों में निकली है भारी वेकेंसी

job-vacancy-bank

अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते है इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं तो ये आपके लिए नौकरी का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। देश की 10 बैंकों ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्‍न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।


इन बैंकों में है वेकेंसी ...

- SBI में है 2313 पदों पर वेकेंसी


- IDBI बैंक में है 500 पदों पर वेकेंसी

- सेंट्रल को-ओपरेशन बैंक में है 246 पदों पर वेकेंसी

- विजया बैंक में है 44 पदों पर वेकेंसी


- ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में है 14 पदों पर वेकेंसी

- एसवीसी बैंक में है 40 पदों पर वेकेंसी


- केसीबीएल बैंक में है 36 पदों पर वेकेंसी

-  देना बैंक

- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया


योग्‍यता- ग्रेजुएट या पोस्‍ट ग्रेजुएट, हालांकि पदों के लिहाज से योग्‍यताएं बदल सकती हैं

चयन प्रक्रिया- लिख‍ित परीक्षा, इंटरव्‍यू और ग्रुप डिस्‍कशन के आधार पर होगा चयन


लिख‍ित परीक्षा - रीजनिंग, मैथ्‍स, एप्‍ट‍िट्यूड, इंग्‍ल‍िश
उम्र- 18 साल से 28  के बीच


ऐसे करें आवेदन- ऑफिश‍ियल वेबसाइट www.ibps.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं

इन देशों की महिलाएं होती हैं सबसे खूबसूरत...!



वेनेजुएला
 इनमें वेनेजुएला इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वेनेजुएला की लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं। इस देश ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के 21 टाइटल जीते हैं। 7 मिस यूनिवर्स, 6 मिस वर्ल्ड, 7 मिस इंटरनेशनल, 2 मिस अर्थ के खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं। 40 रनर्सअप भी इस देश की लड़किया रही हैं।



अमेरिका
दूसरे नंबर पर रहने वाले अमेरिका ने 14 ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम किए हैं। अमेरिका ने अब तक 8 मिस यूनिवर्स, 3 मिस वर्ल्ड, 3 मिस इंटरनेशनल क्राउन जीते हैं।


फिलीपींस
फिलीपींस की लड़कियों ने अब तक 12 ब्यूटी कॉन्टेक्ट जीते हैं। इसमें 3 मिस यूनिवर्स, 1 मिस वर्ल्ड, 5 मिस इंटरनेशनल, 3 मिस अर्थ खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं।


इंडिया
इंडिया के नाम पर 8 खिताब है। यहां की महिलाओं को खूबसूरत माना जाता है। इंडिया की लड़कियां अब तक 2 मिस यूनिवर्स, 5 मिस वर्ल्ड, 1 मिस अर्थ का खिताब जीत चुकी हैं।



इंग्लैंड
इंग्लैंड के नाम 8 टाइटल हैं। यहां की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। इंग्लैंड के पास 5 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल खिताब हैं।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रलिया के पास 7 टाइटल्स के साथ 21 रनर्सअप है। यहां की लड़कियों ने 2 मिस यूनिवर्स, 2 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल के खिताब जीते हैं।


स्वीडन
स्वीडन की लड़कियों के पास 6 टाइटल हैं। इस देश की लड़कियां 3 बार मिस वर्ल्ड और 3 बार मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं। 14 रनर्सअप में भी यहां की लड़कियां रही हैं।

ब्राजील
ब्राजील के पास 6 खिताब हैं। 35 रनर्सअप में भी इस देश की लड़कियां रही हैं। इसमें 2 मिस यूनिवर्स, 1 मिस इंटरनेशनल, 1 मिस वर्ल्ड, 2 मिस अर्थ खिताब जीते हैं।


जर्मनी
जर्मनी के पास 5 क्राउन और 14 रनर्सअप टाइटल हैं। 2 मिस वर्ल्ड, 1 मिस यूनिवर्स, 2 इंटरनेशनल टाइटल हैं।

55 फीट लम्बे हैं इस महिला के बाल, कमाती है 92 हजार डॉलर


55 फीट लम्बे हैं इस महिला के बाल, कमाती है 92 हजार डॉलर 


अमेरिका के फ्लोरिडा में एक आशा मंडेला नाम की महिला के बालों का वजन 20 किलो है और लंबाई 55 फीट है। आशा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। आशा को बाल साफ करने में एक बार में शैंपू के 6 बॉटल लग जाते हैं। बाल सूखने में दो दिन लगते हैं। 


25 सालों से आशा ने बाल नहीं कटाए, न कंघी की है।  आशा मंडेला को इनकी शौक की वजह से जीनव साथी भी नहीं मिल रहा था लेकिन एक हेयर ड्रेसर इमानुएल शेग की नजर इस महिला पर पड़ी और इससे शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी। वो आशा के बालों पर ही सबसे पहले फिदा हुए थे। इनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई और आज एक दूसरे के जीवनसाथी बन गए। 


आशा को डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि वो अपने बाल कटवा लें क्योंकि इतने भारी बाल उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है, उसके बोझ से उन्हें गर्दन और पीठ में दिक्कत हो सकती है लेकिन आशा और उनके पति को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आशा अपने बालों को ब्रैंड बना लिया है। वो इनका विज्ञापन करके हेयर प्रॉडक्ट और एसेसरीज के लिए करती हैं। उन्हें हर महीने लगभग  92 हजार से  डॉलर से ज्यादा कमाई हो जाती है। 

इंटेक्स ने लिस्ट किया अपना नया 4जी स्मार्ट फोन


इंटेक्स ने लिस्ट किया अपना नया 4जी स्मार्ट फोन
इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन क्लाउड 4जी लॉन्च कर दिया है। ये वोल टीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है, यानी रिलायंस जियो की सिम इस पर काम करेगी। कंपनी ने फिलहाल इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड किया है। इसे सेल कब से किया जाएगा इसके बारे में जानकारी नहीं है। ये शैम्पेन और ग्रे कलर्स में मौजूद रहेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 5,799 रुपए तय की है। इस लो बजट स्मार्टफोन में 1जीबी रैम और क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है।
क्या है इस स्मार्टफोन की बेहतरीन फीचर जानें;


डिस्प्ले
स्क्रीन साइज - 5.00 इंच
रेसोलुशन -  720x1280 पिक्सल
रैम - 1जीबी

इंटरनल स्टोरेज - 8जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज-  हां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप- माइक्रो एसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज - 32जीबी
रियर कैमरा -  8- मेगा पिक्सल

फ़्लैश- हां
फ्रंट कैमरा -  5 मेगा पिक्सल

BlackBerry ने लाॅन्च किया अपना आखिरी कीबोर्ड स्मार्टफोन KEYone


blackberry-keyone-launched-at-mobile-world-congress

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने—अपने नए प्रोडक्ट्स पेश करेंगी। ब्लैकबेरी ने इसमें अपना आखिरी इन हाउस स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम KEYone है और कंपनी के मुताबिक इसे इन हाउस डिजाइन किया गया है। इससे पहले कंपनी ने तीन स्मार्टफोन TCL से बनवाए हैं।



ब्लैकबेरी के आखिरी KEYone स्मार्टफोन की बिक्री अप्रैल से शुरू होगी और अमेरिका में इसकी कीमत 549 डॉलर (लगभग 36,800 रुपये) रुपये होगी। जबकि ब्रिटेन में यह 499 GBP में मिलेगा।

यह एक मिड रेंज स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने अपना खास सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप DTEK दिया है। इसमें एंड्रॉयड 7.1 नूगट दिया गया है और इसमें ब्लैकबेरी हब सॉफ्टवेयर भी दिया गया है।



इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्मार्टफोन उन लोगों को ज्यादा आकर्षित करेगा जो पुराने कीबोर्ड वाले ब्लैकबेरी पसंद करते थे. इसमें कंपनी ने एडवांस्ड कीबोर्ड दिया है। कंपनी के मुतबाकि इसके स्मार्ट कीबोर्ड के स्पेसबार में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है। स्क्रॉलिंगो के लिए पूरे कीबोर्ड में कैपेसिटिव टच भी दिया गया है।



फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में Sony IMX378 कैमरा सेंसर लगाया गया है जो 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इंपैक्ट रेजिस्टेंस डिस्प्ले वाला फोन भी बता रही है। इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है जिस माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 2TB तक किया जा सकता है यानी 2024 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।