Tuesday, 3 April 2018

खुशखबरीः 70 रुपये में 200 किमी जायेगी टाटा की ये कार!

tata-to-introduce-new-car-200-km-in-70-rs


खुशखबरीः 70 रुपये में 200 किमी जायेगी टाटा की ये कार!


आपने डीजल, पेट्रोल और गैसोलीन से चलने वाली गाड़ियां देखी और चलाई होंगी। फ्यूचर कारों में तो अब पानी, बैटरी और हाइड्रोजन से चलने वाली कारें भी मार्केट में आने वाली हैं। ऐसे में टाटा ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हवा से चलने वाली कार को आने वाले समय में लॉन्च करने का प्लान बनाया है। टाटा एयरपॉड प्रोजेक्ट पर मोटर डेवलपमेंट इंटरनेशनल (एमडीआई) के साथ मिलकर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले 3 सालों में टाटा इस प्रोजेक्ट को बाजार में लेकर आ सकता है। 


टाटा मोटर्स के एडवांस और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के हैड डॉ. टिम लेवर्टन ने बताया कि कंपनी अभी तक इस प्रोजेक्ट के इंडस्ट्रियलाइजेशन प्वाइंट तक नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में टामो नाम का ब्रांड बनाया है।


ये कारें बाकी कारों के मुकाबले काफी हल्की होंगी (907केजी के अंदर) और एल्युमीनियम फ्रेम की बनेंगी। ये कार महज 70 रुपए में 200 किलोमीटर तक चलेगी जो काफी किफायती होगा। बता दें कि कार की स्पीड, कीमत और बाकी जानकारी पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +