Tuesday, 3 April 2018

BlackBerry ने लाॅन्च किया अपना आखिरी कीबोर्ड स्मार्टफोन KEYone


blackberry-keyone-launched-at-mobile-world-congress

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने—अपने नए प्रोडक्ट्स पेश करेंगी। ब्लैकबेरी ने इसमें अपना आखिरी इन हाउस स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम KEYone है और कंपनी के मुताबिक इसे इन हाउस डिजाइन किया गया है। इससे पहले कंपनी ने तीन स्मार्टफोन TCL से बनवाए हैं।



ब्लैकबेरी के आखिरी KEYone स्मार्टफोन की बिक्री अप्रैल से शुरू होगी और अमेरिका में इसकी कीमत 549 डॉलर (लगभग 36,800 रुपये) रुपये होगी। जबकि ब्रिटेन में यह 499 GBP में मिलेगा।

यह एक मिड रेंज स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने अपना खास सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप DTEK दिया है। इसमें एंड्रॉयड 7.1 नूगट दिया गया है और इसमें ब्लैकबेरी हब सॉफ्टवेयर भी दिया गया है।



इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्मार्टफोन उन लोगों को ज्यादा आकर्षित करेगा जो पुराने कीबोर्ड वाले ब्लैकबेरी पसंद करते थे. इसमें कंपनी ने एडवांस्ड कीबोर्ड दिया है। कंपनी के मुतबाकि इसके स्मार्ट कीबोर्ड के स्पेसबार में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है। स्क्रॉलिंगो के लिए पूरे कीबोर्ड में कैपेसिटिव टच भी दिया गया है।



फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में Sony IMX378 कैमरा सेंसर लगाया गया है जो 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इंपैक्ट रेजिस्टेंस डिस्प्ले वाला फोन भी बता रही है। इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है जिस माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 2TB तक किया जा सकता है यानी 2024 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +