Tuesday, 17 January 2017

500 मासूमों को शिकार बनाने वाले सीरियल रेपिस्ट ने किए ये बड़े खुलासे



एक सीरियल रेपिस्ट को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक 500 बच्चियों को हवस का शिकार बना चुका है। उसके निशाने पर स्कूल आती-जाती 7 से 10 साल की बच्चियां होती थीं। पुलिस के सामने आरोपी सुनील रस्तोगी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि 14 साल से यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में रेप की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

- पुलिस के मुताबिक, सुनील शनिवार ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घूम रहा था। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


- आरोपी को दिल्ली की एक कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

रेप के लिए क्या था आरोपी का टोटका?
- पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील ने सभी वारदातें एक ही ड्रेस पहनकर की हैं। उसे लगता था कि अगर मैं लाल जैकेट पहनूंगा तो कोई मुझे पकड़ नहीं पाएगा।

- वह बच्चियों की तलाश में संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़कर ही दिल्ली आता था। बच्चियों को किडनैप करता और सुनसान जगह ले जाकर रेप करता और फरार हो जाता था।

- सुनील बच्चियों से कहता था कि, ''तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे है, कुछ सामान देना है।'' और इस तरह बच्चियां इसकी बातों में फंस जाती थीं।

-वह 250 किलोमीटर का सफर कर संपर्क क्रांति ट्रेन से रुद्रपुर से दिल्ली आता था। अगर ट्रेन कैंसल होती तो रेप का प्लान भी कैंसल कर देता।



- वारदात के लिए एक ही तरह की ड्रेस पहनता था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +