Tuesday, 24 January 2017

सड़क पर हुई नोटों की बारिश, मच गई लूट! USA

अमेरिका में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना में हवा में अचानक नोटों की बरसात होने लगी जिसे देख लोग टूट पड़े। यह हैरान करने वाला दृश्य अमेरिका के नार्थ केरोलिना के रॉली में देखने को मिला। यहां पैसे ले जाने वाली गाड़ी से अचानक पैसे गिरने लगे।

- जानकारी के अनुसार बख्तरबंद गाड़ी के पिछले हिस्से से पैसे हवा में उडऩे लगे। जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते लोग पैसे लेकर फरार हो चुके थे।

- खबरों के मुताबिक पुलिस के प्रवक्ता जिम ने कहा कि बख्तरबंद गाड़ी सड़क पर जा रही थी और इसी दौरान कार के पीछे का दरवाजा खुल गया।

- गाड़ी में मौजूद एक कर्मचारी ने दरवाजे को बंद करने की कोशिश भी की।

- पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी से पैसों का एक ग_ा (ब्रिक) बाहर गिर गया और 20 डॉलर बिल्स के नोट पूरे सड़क पर फैल गए। पुलिस की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि उस ब्रिक में कितने पैसे थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +