Thursday, 26 January 2017

गर्मियों में बिना बिजली के चलेगा ये एयर कंडीशनर

solar-air-conditioner-green-energy


उपभोक्ता इलेक्ट्रिॉनिक्स व होम एप्लायंसेज कंपनी वीडियोकॉन ने देश में पहली बार सोलर एयरकंडीशनर उतारा है जो सौर ऊर्जा से संचालित है। वीडियोकॉन हाइब्रिड सोलर एसी, ग्रिड से बिना बिजली की खपत किए सूर्य के प्रकाश से प्रभावी तरीके से बिजली उत्पन्न करने की क्षमता के जरिए एसी को संचालित करने में सक्षम है। 

यह बिजली के बिल को पूरी तरह से समाप्त करने के साथ ही साथ वातावरण में कार्बन के उत्सर्जन को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस पयार्वरण हितैषी एसी रेंज के लॉन्च के साथ वीडियोकॉन का लक्ष्य वित्त वर्ष 2017 के अंत तक भारत के एसी बाजार में 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करना है, जो वर्तमान समय में 9 प्रतिशत है।वीडियोकॉन का हाइब्रिड सोलर एसी बिजली से चलने वाले पारंपरिक एसी के विपरीत शत-प्रतिशत बिजली की बचत करने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। आवश्यकता पड़ने पर यह स्वचालित रूप से नियमित विद्युत आपूर्ति की ओर शिफ्ट हो जाता है। 

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +