पुर। न्यू राजेंद्रनगर के अमलीडीह में एक किराए के मकान में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम को छापा मारा। मौके पर दो महिला और एक युवती संदेहास्पद हालत में मिली। उन्हें हिरासत में ले लिया गया। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी बस्ती सीएसपी राजीव शर्मा ने अमलीडीह के मारुति रेसींडेसी में किराए के मकान में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार शाम 6 बजे वहां छापा मारा। मौके पर संतोषीनगर, तेलीबांधा की दो महिला समेत मोवा की एक युवती मिली। पूछताछ करने पर तीनों अलग-अलग जानकारी देकर बचने की कोशिश करती रही। तीनों को थाने लाया गया। जिस मकान में छापा मारा गया था वह एक महीने पहले किराए पर लिया गया था। पकड़ी गई महिला में एक को उसके पति ने छोड़ दिया है, जबकि दूसरी बेवा है। युवती आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है। पिता की मौत के बाद भाई व मां की जिम्मेदारी युवती उठा रही है। देहव्यापार में पहले भी यह युवती पकड़ी जा चुकी है।

No comments:
Write comments