Wednesday, 14 December 2016

दिल्ली में होटल से 3 करोड़ के पुराने नोट जब्त, स्पेशलिस्ट से इन्हें इस तरह से पैक कराया गया था कि एयरपोर्ट के स्कैनर भी धोखा खा जाए

नई दिल्ली.दिल्ली के करोल बाग में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक होटल से 3.25 करोड़ के 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त किए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में सामने आया कि ये पैसा मुंबई के एक हवाला कारोबारी का है। इसे मुंबई से दिल्ली लाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। नोटों की खास पैकिंग के लिए स्पेशलिस्ट की मदद ली...

- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, इन नोट की पैकिंग अलग तरह से की गई थी, ताकि एयरपोर्ट पर लगी स्कैनिंग मशीन भी धोखा खा जाए और ये पकड़ में न आ पाए।
- इस काम के लिए बाकायदा स्पेशलिस्ट की मदद ली गई थी। इसमें खास तरह के वायर और टेप का इस्तेमाल किया गया था।
- क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग मुंबई के रहने वाले हैं।
- बता दें कि नोटबंदी के बाद ब्लैकमनी को लेकर देशभर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और सीबीआई के छापे और धर-पकड़ जारी है।

# बुधवार को अब तक कितनी जब्ती हुई?

- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बेंगलुरु से 2.25 करोड़ रुपए के नए नोट जब्त किए।
- वहीं, पणजी से 68 लाख रुपए के नए नोट बरामद किए गए।

# 10 केस सामने आए 16 लोगों की गिरफ्तारी
- अब तक इस तरह के कुल 10 केस सीबीआई ने दर्ज किए हैं। इनमें 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 19 करोड़ की करंसी एक्सचेंज जांच के दायरे में है। 

- सीबीआईए ने गलत तरीके से करंसी एक्सचेंज के जो 10 केस दर्ज किए हैं, उनमें चार कर्नाटक, चार हैदराबाद, एक राजस्थान और एक कर्नाटक का है।
- बता दें कि देश भर से करीब 300 करोड़ के नए और पुराने नोट जब्त किए गए हैं।

# कब और कहां जब्त हुए पैसे?
1 दिसंबर:कर्नाटक में पीडब्ल्यूडी के दो चीफ इंजीनियरों के यहां 152 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ, इसमें 4.7 करोड़ की नई करंसी भी जब्त हुई।
3 दिसंबर:पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच से 36 लाख के नए नोट बरामद किए।
4 दिसंबर:ओडिशा के संभलपुर में पुलिस ने 8 हथियारबंद लोगों के पास से 1 करोड़ 42 लाख रुपए जब्त किए।
8 दिसंबर:मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में टीवी कलाकार राहुल चेलानी से 43.6 लाख रुपए जब्त। चेन्नई में शेखर रेड्डी के यहां से 142 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त। इसमें 10 करोड़ रुपए के नए नोट और 127 किलो सोना था।
9 दिसंबर:एक्सिस बैंक की चांदनी चौक ब्रांच पर आईटी की कार्रवाई में 44 फर्जी खातों का पता चला। इनमें 100 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।
- इसी दिन गुजरात के सूरत से 76 लाख रुपए के 2000 के नए नोट जब्त किए गए। इंदौर में दो लोगों से 8 लाख के नए नोट बरामद हुए।
- मुंबई में 85 लाख रुपए के नए करंसी नोटों के साथ 4 लोग गिरफ्तार।
10 दिसंबर: हैदराबाद में डाकघर के सीनियर सुपरिटेंडेंट के सुधीर बाबू के रिश्तेदारों से 65 लाख के नए नोट मिले। सुधीर ने 2.95 करोड़ के नए नोट कमीशन पर बिचौलियों को दिए। कोठुर में भी 82 लाख रुपए बरामद हुए। 71 लाख नए हैं।
- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 10 करोड़ रुपए मिले। इनमें से 2.5 करोड़ नए नाेटों में हैं।
- चेन्नई में रेत कारोबारी शेखर रेड्डी से 166 करोड़ रुपए का ब्लैकमनी जब्त।
- कर्नाटक के हवाला कारोबारी और जेडीएस नेता केसी वीरेंद्र के पास से 32 किलो की ज्वैलरी और 6 करोड़ के नए नोट जब्त। वीरेंद्र को हुबली से अरेस्ट किया गया।
11 दिसंबर:दिल्ली में ग्रेटर कैलाश इलाके में एक लॉ कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा। यहां से 13 करोड़ रुपए के नोट जब्त किए गए।
13 दिसंबर:एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने मंगलवार को गैरकानूनी तरीके से नोट बदलने वाले 7 लोगों को कर्नाटक से अरेस्ट किया गया। 93 लाख रुपए के नए नोट जब्त हुए।
-राजस्थान के जयपुर में इंटेग्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 1 करोड़ 56 लाख रुपए कैश और 2 किलो गोल्ड बरामद किया गया। इसमें 1 करोड़ 38 लाख रुपए की नई करंंसी शामिल है।
- सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आरबीआई अफसर को पिछले हफ्ते अरेस्ट किया गया था। इसका नाम के. माइकल है। उस पर 1.51 करोड़ रुपए गैर कानूनी तरीके से एक्सचेंज करने का आरोप है। - कर्नाटक के हवाला कारोबारी केसी वीरेंद्र को कोर्ट ने सीबीआई की 6 दिन की रिमांड पर भेजा। इसके अलावा दो बिचौलियों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कुछ अफसरों के नाम भी एफआईआर दर्ज की है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +