Wednesday, 28 February 2018

ZTE ने लॉंच किया 5जी फोन


चीन की  टेलीकॉम कंपनी जेडटीई बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने कहा कि यह पहला स्मार्टफोन है जिसकी डाउनलोड स्पीड 1 जीबी प्रति सेकेंड तक हो सकती है। जो कि आज इस्तेमाल होने वाली जनरेशन के 4जी सर्विस से 10 गुना ज्यादा बेहतर है।


इस फोन से 360 डिग्री पैनोरैमिक वर्चुअल रियलिटी वीडियो और अल्ट्रा हाई-फाई म्यूज़िक और वीडियो के लिए फास्ट डाउनलोड सपोर्ट मिलता है। जेडटीई के स्पोक पर्सन ने कहा,



 ''नए डिवाइस के साथ, लोगों के एक-दूसरे से जुड़ने का तरीका हमेशा के लिए बदल जाएगा। 5जी टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना जेडटीई के ग्लोबल डेवलेपमेंट की मुख्य प्रायोरिटी में से एक होगी। टेक कंपनी ऐसे प्रोडक्ट डेवलेप करने पर ध्यान दे रही है जो 5जी को सपोर्ट करें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +