Friday, 17 February 2017

यहां खुला देश का पहला हवाई रेस्टोरेंट, नाम है 'हवाई अड्डा'

- यह होटल पंजाब के लुधियाना में खोला गया है। ये अपनी तरह का बिल्कुल अनूठा रेस्टोरेंट है इसलिए लुधियाना में यह बहुत अच्छा साबित हुआ है।

- इस रेस्टोरेंट का नाम "हवाई अड्डा" है।

-इस होटल की थीम के बारे में 4 चचेरे भाईयों ने सोचा था और उसे सच कर दिखाया।

- इस होटल को कबाड़ हो चुके एयर बस 320 से तैयार किया गया है।

- यह विमान 4 बड़े ट्रकों में दिल्ली से लुधियाना लाया गया था।

- 180 लोगों के बैठने की क्षमता है इस हवाई जहाज थीम रेस्टोरेंट में लेकिन अभी इस विमान में केवल 70 लोगों के बैठने का ही इंतेजाम किया गया है।

- इस एयर बस को वापस एक साथ जोड़ने और रेस्टोरेंट का ढांचा देने में कई इंजीनियर्स ने मिल कर मेहनत की है और ये सब करने में पूरे 4 महीने का समय लगा।
- परमप्रीत सिंह लूथरा जो कि इस रेस्टोरेंट के मालिक हैं उनका कहना है कि इसका आइडिया उन्हें महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर आया जो कि लग्जरी खाने और सफर के लिए फेमस है। तो कुछ ऐसा ही कुछ एक प्लेन के साथ करने का आइडिया आया और रेस्टोरेंट बन गया।

- इस रेस्टोरेंट में एक बेकरी, कैफ़े और पार्टी हॉल भी है। जहां समय-समय पर पार्टी के लिए भीड़ जमा होती रहती हैं।

- इस रेस्टोरेंट में बस कुछ फ़र्नीचर के अलावा सब कुछ वैसे का वैसा ही है और यहां सिर्फ शुद्ध शाकाहारी खाना मिलता है

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +