Friday, 10 February 2017

रिलायंस के मुकाबले 'अलीबाबा' का धमाका फ्री में फोनकॉल और इंटरनेट!


अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के बाद चीन की कंपनी अलीबाबा भारत में अब टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा धमाका करने जा रहा है।अलीबाबा भारत में मुफ्त इंटरनेट कनेक्‍शन मुहैया कराने की योजना पर काम कर रही है। 

भारत में यह कंपनी यूसीवेब नाम से इंटरनेट सॉफ्टवेयर तथा सर्विस प्रोवाइड करा रही है। अलीबाबा मोबाइल बिजनेस के के ओवरसीज़ प्रेसीडेंट जैक हुआंग ने एक न्‍यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में यह खुलासा किया है। 

उन्‍होंने कहा कि कंपनी की कोशिश है कि यूजर को कम से कम कीमत में बेहतर डेटा कनेक्टिविटी मिले।फिलहाल यह कंपनी भारतीय टेलीकॉम कंपनियों से मुफ्त इंटरनेट के बारे में आखिरी दौर की बातचीत कर रही है। अलीबाबा पहली कंपनी नहीं है जिसने भारत में मुफ्त इंटरनेट मुहैया कराने के बारे की योजना बनाई है। 

इससे पहले फेसबुक ने इंटरनेट डॉट ओआरजी और फ्री बेसिक्स प्रोजेक्ट के माध्‍यम से ऐसा ही कुछ करना चाहा था। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो पि‍छले कुछ महीनों से मुफ्त डेटा त‍था कॉल मुहैया करा रही है। जिससे उसकी ग्राहक संख्‍या 8 करोड़ के पास पहुंचने वाली है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +