जिओ 4जी की टक्कर में वोडाफोन का 16 रुपये मे सुपर ऑवर ऑफर वधु माहिती
रिलायंस जियो की फ्री कॉलिंग और डेटा ऑफर से मुकाबले के लिए तमाम टेलिकॉम ऑपरेटर्स आए दिन नए-नए प्लान लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब वोडाफोन 'सुपरआवर' के नाम से नया प्लान लेकर आया है। इसके तहत महज 16 रुपये में एक घंटे के लिए कस्टमर्स को अनलिमिटेड 3जी और 4जी डेटा मुहैया कराया जाएगा। वोडाफोन ने 'सुपरआवर' ऑफर की घोषणा की। कस्टमर्स शनिवार से देश के करीब सभी राज्यों में इसका फायदा उठा सकेंगे। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 2जी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे कस्टमर्स 5 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से इसका लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा वोडाफोन के नेटवर्क में ही 7 रुपये में असीमित वॉयस कॉल की पेशकश भी की गई है। इसकी वैधता एक घंटे की होगी।
वधु माहिती माटे निचे लिंक पे क्लिक करे :-
No comments:
Write comments