Tuesday, 10 January 2017

यहां सजती है मोबाइल की मंडी, 100 रूपये से भी कम में बिकते हैं स्मार्टफोन





देश में आजकल हर किसी के पास मोबाइल है। स्मार्टफोन के इस युग में अगर किसी के पास ये चीज नहीं है तो वह दुनिया से कट जाता है। आजकल स्मार्टफोन खरीदना बेहद आसान भी हो गया है। आप घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते हैं, और ई-कॉमर्स कंपनियां कई सारे ऑफर्स भी देती हैं। जिससे कम आमदनी वाला शख्स भी बड़े आसानी से स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम हो रहा है।लेकिन क्या आपको पता है इसकी मंडी भी सजती है और बेहद कम दाम में यहां मोबाइल बिकते हैं।    



-जी हां, यह मार्केट बांग्लादेश में लगती है। यहां स्मार्टफोन ऐसे बिकते है जैसे हमारे यहां सब्जी बाजार।

- बांग्लादेश की मुद्रा है टका और वहां बेसिक फोन आप लगभग 100 टका में खरीद सकते है, जिसकी भारतीय कीमत है सिर्फ 84 रुपए।


- बांग्लादेश में लगने वाले इस बाजार में स्मार्टफोन के साथ-साथ मोबाइल एक्सेसरीज भी मिलती है जैसे कि बैटरी, हेडफोन्स, चार्जर और कवर।

- यह एक्सेसरीज काफी कम कीमत में मिलती है। ज्यादातर आइटम मेड इन चाइना के होते है। यहां बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन भी काफी कम कीमत में मिलते है।


- यहां आई फोन भी आपको सस्ती कीमत में मिल जाएगा। इस बाजार में बिकने वाले फोन यहां तो चोरी के होते है या फिर पुराने होते है।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +