नई दिल्ली (30 दिसंबर): मेट्रो ट्रेन के अंदर लड़कियों के एक ग्रुप को अपने चेहरे पर कंडोम चिपका कर बैठा देख कर मेट्रो के बाकी यात्रियों के लिए काफी कौतुहल से भरा था लेकिन वो सभी लड़कियां आराम से बैठी थीं। उनकी इस हरकत पर ज्यादातर लोग हैरानी से उन्हें देख रहे थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है। इनमें से कुछ लड़कियों ने चेहरे के अलावा हाथ और सीने पर भी कंडोम को चिपका लिए थे। दरअसल, ये एक पब्लिसिटी कैंपेन था, जिसे चीन की एक कंडोम कंपनी ने ऑर्गनाइज किया था। इस कैंपेन में मॉडल्स को अपने चेहरे, चेस्ट और हाथ पर कंडोम को चिपकाना था। इस कैंपेन का उद्देश्य ये बताना था कि ये कंपनी कंडोम में जिस लुब्रिकेंट का उपयोग करती है, वह स्किन के लिए भी बेहतर है। कंडोम कंपनी के इस तरीके से प्रोडक्ट का प्रचार करने की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। दुनियाभर के लोगों ने इस कैंपेन के खिलाफ कमेंट्स पोस्ट किए थे। -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments