Saturday, 24 December 2016

धमाकेदार ऑफरः आपके पास जिओ का सिम है, मिलेंगें 15000 रुपये के बैनिफिट्स

नई दिल्ली (23 दिसंबर): रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर ले कर आया है। जिसे सिर्फ जियो यूजर्स ही लाभ ले सकते है। अगर आपके पास भी है जियो का सिम है तो आपके पास भी मौका है 15000 रुपए की कीमत का प्रोडक्ट्स जीतने का, एप्स ले सकते हैं 15,000 के प्रोडक्ट का लाभ।
– जिओ मनीः इस एप से जिओ सिम यूजर्स मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज करने समेत हर प्रकार के पेमेंट कर सकते है। इस एप के जरिए आप अपने इंश्योरेंस और प्रीमियम का भी पेमेंट कर सकते हैं। नोटबंदी के समय में यह एप बहुत यूजफुल है।
– जिओ चैट एपरिलायंसः जिओ सिम के साथ जिओ चैट बिल्कुल फ्री है। इसके आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जैसी एप है। इसमें आप मैसेजिंग, हाई क्वालिटी वॉयस कॉल, वीडियो कॉल करने समेत स्टीकर्स, डूडल और इमोक्शन सेंड कर सकते हैं।
– जिओ एक्सप्रेस न्यूजः इस एप पर न्यूज पब्लिकेशन, मैग्जीन, फेमस ब्लॉग और स्पेशल लोगो की वेबसाइट्स, जर्नलिस्ट के आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं।
– जिओ म्यूजि़कः जिओ की यह म्यूजिक स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग सर्विस एप एचडी क्वालिटी वाला म्यूजिक उपलब्ध करवाती है। इस एप से आप फ्री में गाने डाउनलोड कर सकते हैं। इस जिओ म्यूजिक एप पर 1 करोड़ से भी ज्यादा गाने उपलब्ध हैं।
– जिओ सिनेमाः जिओ के इस एप से आप टीवी शो, म्यूजिक वीडियोज, ट्रेलर्स मूवी देख सकते हैं। यहां से आप फ्री में मूवी देखने समेत मूवी खरीद भी सकते हैं।
– जिओ मेग्सः जिओ के इस एप से आप आप देश में पब्लिश टॉप मैग्जीन्स को पढ़ सकते हैं। इस एप में एक स्पेशल फीचर टेक्स्ट टू स्पीच भी दिया गया है जिसके माध्य से मैग्जीन के टेक्सट को ऑडियो कंटेंट में बदला जा सकता है।
– जिओ सिक्योरिटीः जिओ का यह एंटी वायरस एप है जो मोबाइल फोन के डेटा को सुरक्षित रखती है। यह एप दूसरी एप्स और वेबसाइट्स को स्कैन कर आपके फोन से डेटा चुराने से रोकती है। यह एप उन एप्स के बारे में भी बताती है जो इंटरनेट डेटा की ज्यादा खपत करते हैं।
– जिओ न्यूज पेपर्सः इस एप पर 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं वाले न्यूजपेपर उपलब्ध हैं। यह एप लेने के बाद आपको न्यूज पेपर खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।
– जिओ टीवीः जिओ के इस एप से आप लाइव टीवी देखने का मजा ले सकते हैं। कंपनी के मुताबिक जिओ टीवी एप पर आपको 350 से अधिक चैनल्स का एक्सेस मिल सकता है। इन चैनल्स को आप स्मार्टफोन और टैबलेट पर भी देख सकते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +